कॉकरोच का घर में दिखाई देना एक आम समस्या है कई बार कॉकरोच रसोई बाथरूम सिंह के नीचे अलमारी के पीछे आमतौर पर नजर आ जाते हैं शुरुआत में एक दो दिखाई देते हैं लेकिन कुछ समय बाद इनकी संख्या बहुत अधिक बढ़ जाती है और घर के हर कोने में कॉकरोच ही नजर आते हैं हमें इन्हें घर से दूर करने के लिए क्या करना चाहिए?
कॉकरोच एक कीड़ा है जो की भोजन पानी और सुरक्षा की तलाश में घूमता रहता है घर में इन्हें यह सभी चीज आसानी से मिल जाती हैं जिससे कि यह वहां अपना डेरा डाल लेते हैं आईए जानते हैं कि कॉकरोच को घर से कैसे निकाला जाए उससे पहले इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि उनके यहां आने का मुख्य कारण क्या है
रसोई में गंदगी जमा होना
कॉकरोच का घर में आने का मुख्य कारण भोजन होता है वह भोजन की तलाश में घर में आते हैं और रसोई में खाना बनाते समय गिरने वाले चावल रोटी के टुकड़े बिस्किट तेल और अन्य पदार्थ कॉकरोच को आकर्षित कर सकते हैं
कई बार रसोई का फर्श सिर्फ दिखता ही साफ होता है परंतु ध्यान से देखने पर पता चलता है कि उसमें भी अभी कई जगह गंदगियां रह गई है जैसे की गैस के पीछे फ्रिज के नीचे और अलमारी के कोने में छोटे-छोटे खाद्य पदार्थ पड़े रहते हैं जो कॉकरोच इन जगहों पर छिपकर भोजन प्राप्त कर सकते हैं
इस समस्या से बचने के लिए रोजाना रसोई की सफाई करते रहें खाना बनाने के बाद फर्श को अच्छे से साफ करें रात में बर्तनों को गंदा ना छोड़े
घर में पानी का जमा होना
कॉकरोच को जितना भोजन की आवश्यकता है होती है उससे कहीं ज्यादा जीवित रहने के लिए उसे पानी की जरूरत होती है इसीलिए जिन घरों में गंदे पानी का जमाव रहता है कॉकरोच वहां अधिक दिखाई देते हैं
रसोई के सिंक के नीचे बाथरूम वाशिंग मशीन के पास पानी का रिसाव ज्यादा रहता है जिसके कारण कॉकरोच को छुपाने के लिए अनुकूल वातावरण मिल जाता है
इसलिए सिंक के आसपास पानी जमा न होने दें पानी की टपकती पाइप को भी ठीक कारण नमी कम करने पर कॉकरोच के लिए अनुकूल परिस्थितियों घटाई जा सकते हैं

कॉकरोच को घर की दीवार और दरारों में छिपने की जगह मिलना
कॉकरोच दिन के समय बाहर नहीं आते उन्हें छुपाने के लिए कोई अंधेरी जगह अनुकूल होती है जैसे की दीवारों की डरा रहे हैं फर्नीचर के पीछे फ्रिज के नीचे अलमारी के अंदर उनके छुपाने के लिए सामान्य स्थान हो सकते हैं
यदि घर में बहुत सारी दरें या टूटी-फूटी दीवारें हैं तो कॉकरोच को छुपाने के लिए सुरक्षा स्थान मिल सकते हैं यही कारण है की सफाई करने के बावजूद भी कॉकरोच दिखाई देते रहते हैं
घर की दीवारों की मरम्मत करना पाइप के आसपास ऑफिस के किनारो की जांच करना पुराने कागज बेकार डिब्बे और अनावश्यक के सामान भी व्यवस्थित रखें क्योंकि इनके बीच कॉकरोच छित सकते हैं
कूड़ेदान की नियमित सफाई न करना
घर में लंबे समय से रखा कूड़ा दान भी कॉकरोच को आकर्षित करते हैं सब्जियों के छिलके और बचे हुए भोजन से कॉकरोच को भोजन मिल सकता है कूड़ेदान का ढेर बढ़ गया है और उसके आसपास खाने के अवशेष पड़े रहते हैं तो कॉकरोच आसानी से वहां पहुंच सकते हैं कूड़ेदान के नीचे जमा गंदगी भी इसकी गतिविधियों को बड़ा सकती है
कचरे को नियमित रूप से बाहर निकलते रहे उसको जमा ना होने दें समय पर कूड़ेदान को अच्छी तरीके से साफ रखें और उसके आसपास पानी जमा न होने दे.
बारिश और गर्मी के मौसम में कॉकरोच का अधिक दिखाई देना
बारिश के मौसम में कॉकरोच जाकर घर में आते हैं क्योंकि नालियों में बाहरी छिपाने के स्थान पर पानी भर जाने से वह घर में शरण लेते हैं
ऐसे समय में बाथरूम और नालियों के आसपास विशेष ध्यान देना चाहिए दरवाजा के नीचे खिड़कियों के किनारे और पाइप के पास के खुले स्थान पर कॉकरोच के प्रवेश का रास्ता बन सकता है
हालांकि हर बार घर में कॉकरोच आने का कारण मौसम नहीं होता भोजन पानी और छिपाने की जगह की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है
नालियों से कॉकरोच घर में आते हैं
कई बार कॉकरोच नालियों, सीवर और इमारत के गंदे या नम हिस्सों में पाए जाते हैं जो कि वहां से पाइपों के आसपास के दरारों के कारण घर में प्रवेश कर जाते हैं
नालियों को साफ रखने की कोशिश करें और कचरे को ढक कर रखने की कोशिश करें कचरे को घर में अधिक समय के लिए जमा न होने दे
घर में कॉकरोच ना आने देने के आसान उपाय
घर में कॉकरोच को आने से रोकने के लिए सामान्य सावधानियां काफी उपयोगी हो सकती है जो कि इस प्रकार है
रोजाना सफाई करें; रसोई बाथरूम और फर्श पर भोजन के अवशेष ना रहने दे
भोजन ढक कर रखें; खाने-पीने की चीजों को बंद डब्बे में रखना चाहिए
कूड़ेदान साफ रखें; ढक्कन वाले कूड़ेदान का इस्तेमाल करें और कचरा नियमित रूप से निकलते रहे
जरूरत पड़ने पर कीट नियंत्रण करवाएं: यदि कॉकरोच लगातार दिखाई दे रहे हैं तो उचित कॉकरोच टेप या विशेषज्ञ की मदद ले